केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने दवा उद्योग से जुड़े प्रमुख निर्माताओं और स्टार्टअप्स के साथ एक अहम बैठक की। बैठक में नवाचार बढ़ाने, नियामक व्यवस्था में सुधार लाने और भारत के फार्मा इकोसिस्टम को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि भारत को वैश्विक स्तर पर फार्मास्यूटिकल और बायोटेक सेक्टर में अग्रणी बनाने के लिए उद्योग जगत की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।







