सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर के सभी आवारा कुत्तों को एनिमल शेल्टर में भेजने का आदेश दिया. इस फैसले ने देशभर में बहस छेड़ दी है. हर कोई इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए आवारा कुत्तों के लिए असली समाधान खोजने की बात कह रहा है.

आवारा कुत्तों पर जबसे सुप्रीम कोर्ट का आदेश आया है, देशभर से अलग-अलग ओपिनियन सामने आ रहे हैं. हां-ना की सोच की इस जंग में अब बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स की भी एंट्री हो चुकी है. कई स्टार्स अपनी राय दे रहे हैं, और कुत्तों पर दिए गए इस आदेश को क्रूरता बता रहे हैं.






