Home / ट्रेंडिंग / दुमका में चार लोगों का शव मिला, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

दुमका में चार लोगों का शव मिला, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

झारखंड के दुमका जिले के बारदेह गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक ही परिवार के चार सदस्य — पति (30), पत्नी (26) और उनके दो छोटे बच्चे (4 और 2 वर्ष) — मृत अवस्था में पाए गए हैं।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि पति ने पहले अपनी पत्नी और बच्चों की गला दबाकर हत्या की और इसके बाद पास के खेत में जाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जाँच कर रही है और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश जारी है।