Home / ट्रेंडिंग / झारखंड बोर्ड (JAC) परीक्षा 2026 के लिए आवेदन तिथियाँ घोषित

झारखंड बोर्ड (JAC) परीक्षा 2026 के लिए आवेदन तिथियाँ घोषित

झारखंड अधिविद्य परिषद् (JAC) ने वार्षिक माध्यमिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया की तिथियों की घोषणा की है।

आवेदन एवं शुल्क से जुड़ी मुख्य तिथियाँ:

  • 18 नवम्बर से 5 दिसम्बर 2025 तक — बिना विलंब शुल्क के आवेदन किए जा सकेंगे।
  • 6 दिसम्बर से 12 दिसम्बर 2025 तक — विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकेगा।
  • बिना विलंब शुल्क वाले फॉर्म की फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 8 दिसम्बर 2025
  • विलंब शुल्क सहित फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 15 दिसम्बर 2025

📍 छात्रों से अनुरोध है कि वे समय पर आवेदन करें, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी या अतिरिक्त शुल्क से बचा जा सके।