झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण क्षेत्र में पुलिस ने नकली विदेशी शराब के एक बड़े तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 357 क्रेट (कुल 15,936 बोतलें) नकली विदेशी शराब बरामद की हैं।
पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तस्करी में उपयोग होने वाले कई वाहनों को भी जब्त किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह विभिन्न जिलों में शराब की अवैध सप्लाई कर रहा था।
पुलिस अब रैकेट से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।







