Home / न्यूज़ अपडेट / स्कायरूट एयरोस्पेस की बड़ी उपलब्धि!

स्कायरूट एयरोस्पेस की बड़ी उपलब्धि!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में स्कायरूट एयरोस्पेस के नए “Infinity Campus” का उद्घाटन किया और देश के पहले निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल-क्लास रॉकेट “Vikram-I” का अनावरण किया।

यह अत्याधुनिक सुविधा प्रति माह 1 रॉकेट का निर्माण करने की क्षमता रखती है — जो भारत के निजी स्पेस सेक्टर के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

इस लॉन्च के साथ भारत ने वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में अपनी मौजूदगी और मजबूत कर ली है, और देश के युवाओं के लिए नई वैज्ञानिक-तकनीकी संभावनाएँ खुली हैं।