अरुणाचल प्रदेश की एक महिला ने दावा किया है कि शंघाई एयरपोर्ट पर चीनी अधिकारियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें कई घंटों तक रोके रखा।
महिला के अनुसार, चीनी इमिग्रेशन अधिकारियों ने कहा कि “अरुणाचल प्रदेश चीन का हिस्सा है” और उनसे “चीनी पासपोर्ट के लिए आवेदन” करने को कहा। इस व्यवहार को लेकर भारत में कड़ी प्रतिक्रिया हुई है, जिससे एक बड़ा कूटनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।
भारत ने इस मुद्दे पर चीन के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया है।







